तुम्हे इस रास्तेसे आते हुए मैं देखूं

 तुम्हे इस रास्तेसे आते हुए मैं देखूं


तुम्हे इस रास्तेसे आते हुए मैं देखूं
और खुदको हसते , गाते हुए मैं देखूं

जाते जाते मेरी ओर तुने जो देख लिया
ऐसेही प्यार तुम्हें जताते हुए मैं देखूं

पुराना सपना मेरा अब सच हो रहा हैं
तुम्हारे इस हसीसे दर्द जाते हुए मैं देखूं

सब जो साथी थे साथ छोडकर भागे
तुम्हें जीवनभर साथ निभाते हुए मैं देखूं

अब चंद बातोंसे मेरा दिल नहीं भरता 
हर वक्त तुमसे करते बाते हुए मैं देखूं


... देवीदास हरिश्चंद्र पाटील 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरंभ

हुनर